वक्त कभी किसी के लिए नहीं ठहरता, और यही ज़िंदगी का सच है। वक्त पर लिखी गई शायरी हमें यह एहसास कराती है कि समय की कदर करना कितना जरूरी है, क्योंकि जो पल बीत जाते हैं, वो सिर्फ यादों में ही रह जाते हैं। जो लोग समय की अहमियत समझ लेते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा पा लेते हैं।
वक्त हमारी ज़िंदगी का सबसे अहम हिस्सा होता है। अगर हम समय के साथ चलते हैं, तो समय भी हमारा साथ देता है, लेकिन अगर हम पीछे रह जाते हैं, तो हालात बदलते देर नहीं लगती।
इसलिए समय की कद्र करना सीखो, क्योंकि जो वक्त की इज्जत करता है, वक्त भी उसकी इज्जत करता है, वरना वक्त कभी किसी के लिए नहीं रुकता।
वक्त पर शायरी

Waqt Shayari हमें समय की अहमियत और उसकी सच्चाई का एहसास कराती है। यह बताती है कि बीता हुआ वक्त कभी लौटकर नहीं आता, इसलिए हर पल की कद्र करनी चाहिए।
इन शायरियों में जिंदगी के अनुभव, सीख और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।
वक्त तो होता है बदलने के लिए
ठहरते तो बस लम्हे हैं!
जब हम रिश्तों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते,
तब वक्त हमारे बीच से रिश्ते को निकाल देता है!
ऐ वक्त तू कितना भी सता ले हमे,
लेकिन याद रख,
किसी मोड़ पर तुझे भी बदलने पर,
मजबूर कर देंगे!
वक्त का किसी से कोई बैर नहीं,
लोग ही खुद वक्त से बातें बिगाड़
कर बुरे वक्त को न्योता देते हैं!
वो वक़्त भी बहुत खास होता है,
जब सर पर माता पिता का हाथ होता है!
दिल को उदास करने जब तन्हाई आती है,
वक्त गुजर जाता है बस यादें साथ निभाती हैं!
कभी मचलता था ये दिल आज कल सुधर गया है,
जबसे जिंदगी का अच्छा वक्त गुजर गया है।
आने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है,
पर वक्त सबका आता है!
वक्त का पता नही चलता अपनों के साथ,
पर अपनों का पता चलता हैं वक्त के साथ!
वक्त पर मोटिवेशनल शायरी
कितना भी पकड़ो फिसलता जरूर है,
यह वक्त है साहब बदलता जरूर है!
दया करें इन्सान बस, समय न करता माफ़,
दे करनी का फल सदा, करता है इंसाफ।
लगा कर हमे आदत अपनी इस मोहब्बत की अब,
कहते हो दूर रहो हमसे मेरे पास वक्त नही अब!
आँखो में यु समन्दर लिए किनारे कि तलाश में हूँ
इस वक्त को वक्त देकर वक्त पाने कि आस में हूँ
वो वक्त सी थी जो गुजर गई,
और मैं यादों सा था जो ठहर गया!
ऐ बुरे वक्त जरा अदब से पेश आ,
वक्त नही लगता वक्त बदलने में!
बुरा वक्त कभी भी बताकर नही आता,
पर सिखाकर और समझाकर,
बहुत कुछ जाता है!
प्यार अगर सच्चा हो तो कभी नहीं बदलता,
ना वक्त के साथ ना हालात के साथ!
मुश्किल वक्त शायरी
मुश्किल वक्त पर शायरी जीवन के उन कठिन पलों की सच्चाई को बयां करती है, जब इंसान अंदर से टूटता भी है और मजबूत भी बनता है।
यह शायरी हौसला देती है कि बुरा समय हमेशा नहीं रहता। हर अंधेरी रात के बाद एक नई सुबह जरूर आती है।
बुरा वक्त तो सबका आता है,
कोई बिखर जाता है कोई निखर जाता है!
वक़्त बुरा था, मुझे लगा, हौंसला बढ़ाओगे
पर तुमने तो फासले, बढ़ा लिए!
बुरे वक्त में भी एक अच्छाई होती है,
जैसे ही ये आता है फालतू के दोस्त,
विदा हो जाते हैं!
जब वक्त बुरा आया तो,
अंधे भी आंखे दिखाने लगे!
धीरे-धीरे सब कुछ संवर जाता है,
वक़्त कितना भी मुश्किल हो गुज़र जाता है।
समय की परीक्षा कठिन जरूर होती है,
लेकिन परिणाम आपके हाथों में होता है!
गुजरा हुआ वक्त शायरी
यह गुजरा हुआ वक्त शायरी उस एहसास को बयान करती है, जब इंसान अपने बीते लम्हों को याद करता है। इसमें यादों की मिठास भी है और खोए हुए पलों का दर्द भी।
ये शायरी सिखाती है कि वक्त कभी वापस नहीं आता, लेकिन उसकी सीख और यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं, जो हमें आगे बढ़ने की हिम्मत देती हैं।
दिल को उदास करने जब तन्हाई आती है
वक्त गुजर जाता है बस यादें साथ निभाती हैं।
गुजरा हुआ वक्त लौटकर नहीं आता,
पर उसकी यादें दिल से कभी नहीं जाती।
वक्त गुज़र गया मगर एहसास बाकी है,
दिल में कहीं वो पुराना अहसास बाकी है।
जो गुज़र गया उसे भुलाना ही ठीक है,
वरना हर पल जीना भी मुश्किल है।
वक्त और हालात शायरी
कल बुरा था आज अच्छा आएगा,
वक्त ही तो है रुक थोड़ी जाएगा।
वक्त दिखाई नहीं देता है,
पर बहुत कुछ दिखा जाता है।
आज हमारा समय ठीक नहीं है बुरा वक्त,
चल रहा है, जरा मतलबी लोग हमसे दूर रहे।
जिंदगी में बुरा वक़्त इसलिए आता है,
ताकि अच्छे वक़्त की क़ीमत जान सके।
कोई अपना बुरा नहीं होता है,
जब हमारा वक्त सही होता है।
लोगों से मतलब रखना छोड़ चुका हूँ,
लोग बुरे वक्त में कभी भी साथ नहीं देते है।
वक्त को बुरा ना कहो,
लोगो की असलियत यही दिखाता है।
दोस्तों, आपको हमारा यह Waqt Shayari in Hindi पोस्ट कैसा लगा? अगर पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें।