आज हम आपके लिए हिंदी में पापा की याद में लिखी गई कुछ बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली शायरियाँ लेकर आए हैं।
अगर आपके दिल में अपने पापा की कमी हर पल महसूस होती है और आप उस दर्द, उस याद को शब्दों में ढालना चाहते हैं, तो ये शायरियाँ आपके जज़्बातों को आवाज़ देंगी।
Miss You Papa Shayari For Son and Daughter

यहाँ आपको खास तौर पर “I Miss You Papa” कहने के लिए लिखी गई हिंदी शायरी मिलेगी, जो आपके दिल की बात को सच्चाई और एहसास के साथ बयां करती है।
पापा थे तो घर में रौशनी थी,
उनके बिना सब अंधेरा लगता है।
पापा की छाया अब भी मेरे साथ है,
उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
हर खुशी अधूरी सी लगती है,
जब पापा पास नहीं होते।
पापा की यादें हर सांस में बसी हैं
उनकी हर बात आज भी मेरे साथ चलती है।

खुशनसीब होते है वो जिनके सर पर पिता का हाथ होता है,
हर ख्वाहिश पूरी हो जाती है जब पिता का साथ होता है!
पापा आपकी कमी हमेशा मुझको रुलाती रहेगी,
पर आपकी मीठी यादें हमेहा मुझको हंसाती रहेगी!
पिता नीम कि पेड़ की तरह होते हैं,
जिसके पत्ते भले ही कड़वे हो,
पर उनकी छाया घनी और ठंडी होती हैं!
पापा की यादें दिल में बसी रहती हैं,
हर सांस में उनकी कमी खलती रहती है।
पापा की याद में लिखी दर्द भरी शायरी

जब भी मुश्किलें सामने आती हैं,
दिल कहता है काश पापा साथ होते।
पापा के बिना अधूरी सी लगती है ये जिंदगी,
उनका प्यार ही मेरी रूह में बसा है।
पापा का साया अब सिर पर नहीं है,
पर उनका प्यार हमेशा साथ रहता है।
पापा की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता,
उनका साथ ही जिंदगी की पहचान था।
कहते हैं ये दुनिया सिर्फ रुपयों के दम पर चलती है,
एक वो थे जो सिर्फ मेरे लिए कमाए जा रहे थे।
बाबा, आई मिस यू!
आपकी डाँट भी अब प्यार लगती है,
क्योंकि उसमें छुपी फिक्र याद आती है।
पिता की डांट भी अपनी संतान के लिए प्यार छुपा होता है,
असल में हमारे भविष्य के लिए जीवन का सार छुपा होता है!
मेरी जिंदगी की खुशियां मेरे पिताजी आपकी बदौलत है,
सच कहूँ तो पिताजी आप ही मेरी सबसे कीमती दौलत है!
आप ही मेरी जिंदगी का एक मात्र थे सहारा,
आपके दूर चले जाने से अब,
मुझको जिंदगी का एक पल भी नहीं गंवारा!
Miss You Papa After Death Shayari

अगर आज आपके पापा इस दुनिया में आपके साथ नहीं हैं, तो उनकी कमी हर पल दिल को चुभती है। एक पिता का साया इंसान की ज़िंदगी की सबसे बड़ी हिम्मत होता है, और जब वो साया सिर से उठ जाता है, तो पूरी दुनिया सूनी-सी लगने लगती है।
इस गहरे दर्द को अल्फ़ाज़ में समेट पाना आसान नहीं होता, लेकिन पापा की याद में लिखी दर्द भरी शायरी उस खालीपन को थोड़ी राहत जरूर देती है।
पापा हमेशा मुझे खुश रहने का तरीका सिखाते थे,
मेरे पापा मुझे खुद से भी ज्यादा चाहते थे।
कामयाब होने का पाठ पढ़ाते थे,
पापा आप हमेशा ही मेरा होंसला बढ़ाते थे।

ज़िन्दगी तो मेरी कट रही है आपके बाद भी पापा,
मगर अब बस दिन कटता है और रात होती है।
आपने ही मुझे संभाल रखा था पापा,
आज आपके जाने के बाद मैं बिखर सी गई हूँ।
हर मुश्किल से लड़ना सिखाते थे मेरे पापा,
आज उनके जाने के बाद ज़िन्दगी समझ में ही नहीं आ रही।
पिता का ज़िंदगी में होना उस सूरज के समान था,
जो गर्म तो था लेकिन ज़िन्दगी हमेशा रोशन रखता था।
हर बच्चे की ज़िंदगी में पिता किसी सुपरहीरो से कम नहीं होते। उनकी सख़्ती में भी अपनापन छुपा होता है, और उनकी खामोशी तक हमें बेचैन कर देती है। जब पापा की याद दिल को घेर लेती है, तो हर धड़कन बस यही कहती है, पापा आपकी बहुत याद आती है।
पापा की याद में स्टेटस

अगर आपको भी अपने पापा की बहुत याद आ रही है, तो यहाँ दी गई शायरी और स्टेटस आपके जज़्बातों को शब्द देने में मदद करेंगे।
पापा प्लीज एक बार वापिस लौट आओ ना,
आपके बिना जीना मुश्किल सा हो रहा है।

आपने ही मुझे संभाल रखा था पापा,
आज आपके जाने के बाद मैं बिखर सी गई हूँ।
पापा का साथ छूटने के बाद,
ज़िन्दगी का सफ़र अधूरा सा हो गया है।
हर मुश्किल से लड़ना सिखाते थे मेरे पापा,
आज उनके जाने के बाद ज़िन्दगी समझ में ही नहीं आ रही।
ज़िन्दगी के सारे रंग मेरे पापा के साथ थे,
उनके जाने के बाद अब बेरंग है सब कुछ।
पापा का प्यार उस साये जैसा होता है जो हर हाल में हमारे साथ चलता है। भले ही आज वो हमारे पास न हों, लेकिन उनकी यादें और उनके बोले हुए प्यारे शब्द आज भी दिल को सुकून दे जाते हैं।
हमें उम्मीद है कि Miss You Papa Shayari आपको पसंद आई होंगी। आप इन शायरियों को अपने करीबियों के साथ साझा कर सकते हैं या किसी ऐसे शख़्स को भेज सकते हैं, जिसे अपने पापा की कमी बहुत महसूस होती है।